लखनऊ
उमंग के साथ मनी हरियाली तीज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। गोमतीनगर जैन समाज की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज उत्सव गोमतीनगर जैन मंदिर परिसर में मनाया। सभी महिलाओं ने हरे परिधानों में सज धज कर सावन के गीत, कजरी आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए। अनीता जैन ने गोरे-गोरे हाथों में मेहंदी लगाई ,रश्मि जैन ने मैंने पायल है छनकाई, अंजू कविता जैन ने मन क्यों बहका आधी रात को, दीपाली जैन ने ढूंढो ढूंढो रे साजना मेरे कान का बाला, शिल्पी दीपिका जैन ने चूड़ी जो खनकी हाथों में गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रथम पुरस्कार मंजू जैन दीपाली जैन द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा जैन, अर्चना जैन को दिया गया। डॉ. अलका जैन और अनीता जैन ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में डॉ. अलका,अनीता, दीपाली, दीपिका, कुसुम जैन मीना जैन ,अंजू, रश्मि, कविता, मनीषा ,अर्चना, सपना, शिल्पी आदि ने भाग लिया।




