ग्लैमरस दुनिया

उर्फी जावेद का बड़ा खुलासा, प्रड्यूसर ने धोखे से शूट करवाया था लेस्बियन सीन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहने वाली अदाकारा उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद से ज्यादा ही सुर्खियों में रहने लगी हैं। कभी उनकी बोल्डनेस को लेकर ट्रोल कर दिया जाता है तो कभी उनकी ड्रेसिंग को लेकर सवाल उठा दिए जाते हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों के चलते ट्रोल होती हैं। पर अब एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है। कोई सामने आकर बोले तो थप्पड़ ही थप्पड़ मारूंगी। हाल ही में उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए एक प्रोड्यूसर संगीन आरोप लगाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी जावेद ने खुलासा किया है कि एक सीन के दौरान उनकी साड़ी को बहुत ज्यादा ऊपर उठा दिया गया था।

उर्फी जावेद ने बताया कि एक सीन में मेरे बहनोई का किरदार अदा कर रहे एक्टर को जानिब देखना था लेकिन प्रोड्यूसर ने इस सीन को देखने की बजाए टच करने में तब्दील कर दिया था। साथ ही जावेद बताती हैं कि प्रोड्यूसर ने उस एक्टर के जरिए साड़ी इतनी ऊपर तक उठवाई ताकि मेरी अंडरवियर नजर आ जाए। उर्फी जावेद बताती हैं कि वो यह सीन ना करना के लिए प्रोड्यूसर के आगे रोई और गिड़गिड़ाई भी लेकिन वो नहीं मानी। यहां तक कि उसने जेल भेजने तक की धमकी दे डाली थी। इतना ही नहीं उर्फी जावेद बताती हैं कि प्रोड्यूसर ने उनसे इंटेन्स लेसबियन सीन भी करवाए। उर्फी बताती हैं कि उन्होंने माफी मांगी लेकिन प्रोड्यूसर नहीं मानी और उन्होंने धमकाती भी रही।

उर्फी जावेद ने कहा है कि मेरा ट्रोल्स का साथ काफी म्यूचुअल रिलेशनशिप है और यह अभी तक अच्छा ही जा रहा है। मैं उन्हें इसी तरह बातें करने के मौके देती हूं और बदले में वो मुझे ट्रोल करते हैं। जब उर्फी से पूछा कि तो क्या आप ये सब खबरों में बने रहने के लिए करती हैं। तो उनका जवाब था, श्नहीं, मैं सच कहूं तो मैं ऐसा नहीं सोचती हूं। मैं अगर यह पहनूंगी तो मुझे इससे लाइमलाइट मिलेगी। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, मैं बस वही पहनती हूं जो मुझे पहनना पसंद है। मैं नहीं जानती कि किस बात पर क्या तमाशा बन जाएगा या क्या होगा। मैं जीरो फिल्टर्स के साथ काम करती हूं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button