ग्लैमरस दुनिया

उर्फी जावेद ने अब अपने कपड़ों पर लगाए सींग, रेड हॉट आउटफिट में दिखाया कातिलाना अंदाज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुनाई देने वाला नाम और सबसे ज्यादा दिखाई देने वाला चेहरा उर्फी जावेद का है। उर्फी किसी भी दिन मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचना नहीं भूलती। उनके कारनामे ही कुछ ऐसे हैं कि वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बोल्डनेस से उन्होंने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है और कुछ लोगों का जीना भी हराम किया हुआ है। दरअसल, उर्फी को रिवीलिंग कपड़ों में देखकर कुछ लोगों का दिल जलने लगता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कोसते हुए नजर आते हैं तो कई उन्हें गालिया देता दिखतगा है। मगर उर्फी अपने फैशन में कोई कसर नहीं छोड़ती।

एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अब उर्फी जावेद ने अपना लेटेस्ट लुक जारी कर दिया है। इस बार उन्होंने कुछ बड़ा ही अतरंगी काम कर डाला है। दरअसल, उर्फी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीर शेयर की है। इसे देखकर आप थोड़ा हैरान जरूर होंगे। सामने आई इन तस्वीरों में अब उर्फी सींग वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वो लाल रंग का सींग वाला टॉप पहने फिलहाल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, हमेशा की तरह इस बार भी उनके इस लुक को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा।

आपको बता दें, इस आउटफिट के साथ उर्फी ने अपने बालों की पोनी बना रखी है साथ ही अपनी पैंट का बटन भी खुला रखा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इन तस्वीरों में उर्फी बेहद ही बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उर्फी जावेद की इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से ना पहले कभी फर्क पड़ता था और ना ही इस बार पड़ेगा। अब देखना होगा कि वो अगली बार क्या नया कांसेप्ट लेकर आती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button