उ0प्र0 जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई की बैठक संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गम्भीरपुर आजमगढ़। आज दिनांक 01.08.2021 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील मेंहनगर आजमगढ़ ईकाई की बैठक आज़मी एजेन्सीज बिंद्रा बाजार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समीउल्लाह आज़मी ने किया। तथा संचालन अजय मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि श्री रमेश सिंह कौशिक जी उपस्थित रहे।व उपजा संगठन के जितने भी अधिकारी व सदस्य थे । सभी ने अपनी अपनी राय रखी इसी क्रम में पुनीत पाठक ने बताया कि संगठन एक परिवार है । संगठन में एक दूसरे का सम्मान करें और इसी तरह मजबूती से संगठन को बनाए रखें ।माटिनगंज से आए जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि पत्रकारिता क्या है पत्रकारिता एक समाज सेवा है निष्पक्ष पत्रकारिता करें कैसे और किस लहजे में अधिकारी से बात करें कि वह खुद आपका सम्मान करें। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कौशिक ने पत्रकारों के हमारे मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा की अगर निष्पक्ष पत्रकारिता करने में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा इस मौके पर रमेश कौशिक जिलाध्यक्ष ने उपजा से जुड़ने के महत्व को बताया साथ ही साथ पत्रकारिता जगत में होने वाले उतार चढाव को लोगो से साझा किया। और अंत में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव जी ने राष्ट्रीय व प्रदेश के संगठन में जुडे पदाधिकारियों के बारे में जानकारी दी और शिष्टाचार के साथ पत्रकारिता करने की सलाह दी। उन्होंने कहा उपजा एक बहुत पुराना और बडा संगठन है। पवन कुमार सिंह उपाध्यक्ष, नौरंगी प्रजापति संगठन मंत्री, शाह फैसल शेख ,फरहान अहमद शेख, धर्मेंद्र यादव, समीउल्लाह आदमी तहसील अध्यक्ष, विनोद गुप्ता, रविंद्र कुमार मिश्रा जिला मंत्री, अजय कुमार मिश्र प्रवक्ता, अबुजैद , पुनीत कुमार पाठक , अमित चौरसिया, डॉ0 एस पी भास्कर व आदि लोग मौजूद रहे।




