बॉलीवुड गपसप

ऋतिक रोशन ने मनाया जादू का 21वां जन्मदिन, कोई मिल गया के 18 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने रविवार को अपनी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म कोई… मिल गया के 18 साल पूरे होने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के चर्तित कैरेक्टर जादू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर 2003 की फिल्म से दो तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें इस विधा में एक मील का पत्थर माना जाता है। फिल्म में ऋतिक को अपने एलियन दोस्त को बचाते हुए दिखाया गया है, जो ऋतिक रोशन के किरदार रोहित मेहरा को जादूई शक्तियां दे जाता है।“कोई मिल गया” उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। हृतिक ने 2000 में आई “कहो ना प्यार है” से फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत की थी जिसका निर्देशन भी उनके पिता राकेश रोशन के किया था। हृतिक ने ‘जादू’ को लिखे पत्र को इंस्टाग्राम साझा किया और साथ में फिल्म के दृश्य भी पोस्ट किये। अभिनेता ने रविवार को लिखा, “यह उसके लिए है जिसने रोहित और व्यक्तिगत तौर पर मेरे जीवन को खुशियों और जादू से भर दिया। उसने रोहित का हाथ पकड़ा, उसके घाव भरे और जादू में विश्वास करना सिखाया।” हृतिक ने अपने प्रशंसकों से पूछा कि आज ‘जादू’ होता तो कैसा दिखता। उन्होंने लिखा, “जादू केवल तीन साल का था जब वह रोहित के जीवन में आया था। 18 साल बाद आज वह 21 का होगा। कभी-कभी मुझे लगता है कि वह आज कैसा दिखता होगा। आप क्या सोचते हैं? जादू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” फिल्म में प्रीति जिंटा और रेखा ने भी काम किया था। “कोई मिल गया” को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button