लखनऊ

एके शर्मा बना रहे रिटायर्ड अफसरों की टीम

मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव की तैयारी में मशगूल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो चहेते एके शर्मा और योगी आदित्यनाथ का शीत युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह अभी भी नरेंद्र मोदी की चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है। इसके साथ दृ साथ बीजेपी के केंद्रीय संगठन की भी चिंता साफ दिखाई दे रही है मगर अंजाम क्या होगा यह किसी को नहीं पता, जहां उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ 22 के चुनाव की संरचना तैयार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एके शर्मा उत्तर प्रदेश में अपनी एक नई टीम बनाने में लगे हुए है। योगी आदित्यनाथ की चुनाव की संरचना की तैयारी चल रही है तो एक शर्मा की नई टीम खड़ी हो रही है। उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव में जीतने वाले को बाजीगर कहां जाएगा। उसी बाजीगर का तंगमा पाने के लिए मोदी के दोनों चहेते उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति बना रहे हैं। योगी आदित्यनाथ जहां 2022 को जीतने के लिए संगठन से लेकर सरकार के बीच रूठे को मनाने में लगे हुए हैं और बिछुडो को बुलाने में लगे हुए हैं। जाति और धर्म छोड़कर सबके पास पहुंचने में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ मोदी के दूसरे चहेते एके शर्मा यूपी में अपनी नई टीम बनाने में लगे हुऐ है।उनकी यह टीम वरिष्ठ अधिकारियों की होगी, जो रिटायर हो चुके हैं और अलग-अलग जनपदों में मौजूद है। उनका चयन का इस आधार पर होगा कि वह बीजेपी के कार्यों से खुश रहते हों। उन सभी अधिकारियों को इकट्ठा करके एके शर्मा हर जिलों से फीडबैक लेकर सीधा हाईकमान को देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसी एके शर्मा के करीबी लोगों की राय हैं। एके शर्मा के द्वारा भेजे गए फीडबैक में कई बातें सामने आएंगी, जिसमें सरकार की कमियां सरकार और संगठन के मतभेद, कार्यकर्ताओं की नाराजगी हों सकती है और यही बात योगी जी को परेशान कर रही है। देखने वाली बात यह होगी कि मोदी के दोनों चहेतों के बीच चल रहा शीत युद्ध कब खत्म होगा। 22 के विधानसभा चुनाव में मोदी के दोनों चहेते क्या कारनामा दिखाते हैं। यह तो वक्त बताएगा, फिलहाल सब कुछ राम भरोसे है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button