दिल्ली

एक मार्च को खुल जाएगा लंबे समय से बंद दिल्ली का चिड़ियाघर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद रहा चिड़ियाघर एक मार्च से पर्यटकों के लिए खुल रहा है। लेकिन अभी सीमित संख्या में पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। पर्यटकों को टिकट ऑनलाइन ही मिलेगा। चिड़ियाघर के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार इसे खोलने की तैयारियां चल रही हैं। टिकट, चिड़ियाघर की वेबसाइट से ऑनलाइन मिलेंगे। सामान्य दिनों में करीब 10 हजार तक पर्यटक यहां आते हैं।

अब नए सिरे से इसे खोलने की तैयारी हो रही है। जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से पर्यटकों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद चिड़ियाघर में प्रवेश मिलेगा। अंदर खाने पीने की चीजें लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। गौरतलब रहे कि कोरोना की तीसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ने के बाद दिल्ली चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया था।

चिड़ियाघर में एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी। चिड़ियाघर की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालना होगा। अपनी जानकारी (नाम, ईमेल इत्यादि) भरना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद टिकट बुकिंग स्क्रीन पर पहुंचा जा सकेगा। फिर एक टाइमिंग स्लॉट चुनना होगा और टिकटों की संख्या तय करनी होगी। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगा। सोमवार को धर्मदेव राय को चिड़ियाघर का नया निदेशक नियुक्त किया गया। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना से इसकी जानकारी मिली है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button