आलेख

“एक सवाल”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

“देशप्रेम की भावना जाग उठती है मन में खुद ब खुद जब तिरंगे की शान में पूरी दुनिया की नज़रे झुकती है”

निर्बल सा पड़ा था देश कमज़ोर नींव के कंधों पर एक मसीहे ने आकर तिरंगे का मान बढ़ाया है, आज गौरवान्वित होते भारत के प्रति अच्छे अच्छों की नज़र उठती है। पर हमारे देश की यह विडंबना है कि इसी देश के लोगों को एक ऐसे इंसान की कद्र नहीं जिसने देश को उपर उठाया और गौरव दिलवाया।
याद करो आज से दस साल पहले का भारत, विश्व के नक्शे में ओंधे मुँह पड़ा था। छोटा सा पड़ोसी देश पाकिस्तान जिसकी कोई औकात नहीं वो भी हमारे देश में आसानी से घुसकर बम धमाके करके निकल जाता था। एक भी बड़ा देश भारत को रत्ती भर इज्जत नहीं देता था। आज भारत और तिरंगे के नाम पर पाकिस्तानी छात्र भी बच रहे है, जैसे राम नाम लिखे पत्थर तैर गए थे।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन गंगा के तहत भोपाल की दो बहनें आज अपने घर पहुंच गई। मिली तिवारी और मुस्कान तिवारी साल MBBS की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थीं। उन दोनों ने बताया कि यूक्रेन में अगर कोई इंडिया का तिरंगा लेकर निकलता है तो कोई कुछ नहीं कहता। दोनों बहनों ने बताया कि भारतीय छात्र ही नहीं बल्कि गैर मुल्कों के छात्र भी हाथ में तिरंगा लेकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, तुर्की और नाइजीरिया के कई उनके जानने वाले छात्रों ने तिरंगा हाथ मे लेकर सफ़र तय किया ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। मिली ने बताया कि उसके विदेशी दोस्तों का कहना है कि उनके हाथों में तिरंगा देखकर उन्हें सुरक्षित जाने दिया और जिस वाहन पर तिरंगा लगा था उसे यूक्रेन हो या रूस की सेना रोक नहीं रही थी। हमारे तिरंगे को लेकर पाकिस्तानी छात्र भी वहां से आसानी से निकल रहे थे । यही बात साबित करती है कि भारत आज विश्व गुरू बनने की ओर अग्रेसर हो रहा है। आज अपने तिरंगे के प्रति गर्व की अनुभूति हो रही है, और आज सुकून मिल रहा है कि हमारे देश की बागडोर एक सशक्त व्यक्ति के हाथ में है। जब 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनें तब शुरुआत में हर देश के साथ मजबूत संबंध बनाने हेतु दौरा कर रहे थे, तब इसी देश के लोग न जानें क्या-क्या सुना रहे थे। पर सोचिए मोदी जी की यही दूरंदेशी आज सबको भारत के प्रति नतमस्तक होने के लिए मजबूर कर रही है। महज़ तिरंगे की आड़ में हमारे देश के छात्र ही नहीं हमारे दुश्मन देश के छात्र भी सकुशल युक्रेन से अपने देश में पहुँच रहे है।
साथ में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने शहर से रोमानिया के सुरक्षित बॉर्डर तक पहुंचने के लिए 5 दिनों तक सफर किया और इस दौरान वो दो दिनों तक रिफ्यूजी कैंप में भी रहीं। लेकिन रोमानिया पहुंचने के बाद घर पहुंचने तक केंद्र और राज्य सरकार ने छात्रों का पूरा ध्यान रखा। यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी और रोमानिया तक पहुंचने के लिए छात्रों को खुद ही पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं पर रोमानिया के एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट तक और फिर उसके आगे घर तक पहुंचने का पूरा खर्चा भारत सरकार ने उठाया है। और कुछ लोग कह रहे है सरकार सो रही है।
मोदी जी सिरिया से भारतीयों को निकाल लाये, वुहान से निकाल लाये, अभिनन्दन को निकाल लाये, अफगानिस्तान से निकाल लाये और अब यूक्रेन से निकाल रहे हैं। और ये जो “INDIAN STUDENTS ON BOARD” लिखा पर्चा बस के शीशे पर लगा है ये मात्र पर्चा नहीं बल्कि NOC है कि सामने कोई आये तो दूर से ही पढ़ ले। पूरी दुनिया में आज भारत का लीडर अपना लोहा मनवा रहा है। जिनकी कद्र भारत के ही कुछ जयचंदों को नहीं।
सोचिए आज देश की बागडोर कांग्रेस के हाथों में होती तो क्या होता? एक भी भारतीय वापस नहीं आता। जिस तरह से भारत के केबिनेट मंत्री खुद जा जाकर रेस्क्यू कर रहे हैं उस तरह से क्या कांग्रेस का एक भी मंत्री रेस्क्यू करने की सोचता भी नहीं। क्या दिग्विजय, सिब्बल, मनीष तिवारी, राशिद अल्वी इनमें से कोई भी जाते? कुछ नहीं होता, छात्र मरते जाते उसको शहीद बताकर बलिदानी बताकर कांग्रेस के प्रति कैसे सहानुभूति जुटानी है उसपर दिनरात काम होता। मृतक के घरों में जा जाकर आंसू बहाकर नौटँकी करते और मीडिया पर ये भी प्रोपेगेंडा चलवा देने में कामयाब हो जाते कि भाजपा वालों को विदेशनीति की समझ है नहीं बस छात्रों के ऊपर राजनीति कर रही है।
कांग्रेस भी वही करती जो पाकिस्तान, नेपाल आदि छोटे देश कर रहे हैं क्योंकि पहली बात तो ये है भारत की अंतरराष्ट्रीय इज्जत छोटे देशों जितनी ही होती। सर्वप्रथम तो कांग्रेस अपने शासन में न्यूज़ चैनलों को पूरी तरह से काबू में रखती है, छात्रों के ऊपर न्यूज़ चलने ही नहीं देती। आज भारत अपने नागरिकों के लिए जो प्रयास कर रहा है वह शायद पूरी दुनिया में कोई नहीं कर रहा।
आज भारत और तिरंगे की ताकत दुनिया के बाहर देखी, तिरंगे के सहारे अपनों को ही नहीं गैरों को भी तैरते देखा, भारत के स्वाभिमान के आगे सबको झुकते देखा। क्या इस सम्मान में मोदी जी की कोशिश की कोई कीमत नहीं?

भावना ठाकर ‘भावु’ (बेंगलोर, कर्नाटक)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button