सीतापुर

एडुलीडर्स ने विद्यालयों मे आयोजित की मेहन्दी प्रतियोगिता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर। स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सभी को जागरूक करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम एडुलीडर्स यूपी द्वारा चलाये जा रहे है। जनपद सीतापुर मे एडुलीडर्स यूपी के जिला संयोजक शिक्षक अभिषेक कुमार के सहयोग से जिले के सभी विद्यालयों मे मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक अभिषेक ने शिक्षकों को स्लोगन व चुनाव सम्बन्धी चित्र वॉट्सएप्प ग्रुप पर उपलब्ध कराये। जिले भर के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने इस कार्य मे अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।
बच्चों ने मेहन्दी से अपनी हथेली पर स्लोगन लिखे व मतदान प्रक्रिया से सम्बन्धित चित्रों को बनाकर जन जागरूकता हेतु प्रयास किया। शिक्षक अभिषेक ने कहा कि हमारा मत अमूल्य है और इसका प्रयोग करके ही हम देश को नयी दिशा प्रदान कर सकते है। सभी को अपने मत का प्रयोग करके राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करना चाहिये। उन्होने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता है। आप लोग इस तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं मे निरंतर प्रतिभाग करते रहे। उन्होने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आपके सहयोग से ही जन जागरूकता अभियानों को नयी गति मिलती है। शिक्षक अभिषेक ने कहा कि स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान मे सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अजीत कुमार जी का अपेक्षित सहयोग व दिशा निर्देश निरंतर प्राप्त हो रहे है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button