कैरियर

एनटीए ने जारी नीट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद नीट प्रवेश पत्र neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए तीन लिंक जारी किए गए हैं. जिससे उम्मीदवार एडमिट कार्ड चेक कर सकेंगे।

अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को होनी है। परीक्षा ऑफलाइन/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पूरे देश के 497 शहरों और भारत के बाहर के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ से NEET (UG) – 2022 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) का अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।  यदि किसी उम्मीदवार को नीट (यूजी) – 2022 के लिए अंडरटेकिंग के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या neet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

नीट 2022 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

1- neet.nta.nic.in पर जाएं।

2- होम पेज पर नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

3- अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

4- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रति सहेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button