कला-साहित्य

एलर्जी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अनेक कारण एलर्जी के

एलर्जी बड़ी समस्या है

किसी को  फूलों से एलर्जी

किसी को होती हवा से एलर्जी

कोई पानी से पीड़ित होता है

ठंडा गरम भी उसे सताता है

किसी को होती है धूप से एलर्जी

किसी को धुंआ बहुत सताता है

कुछ लोग बाजार जाने से घबराते हैं

जाते हैं तो एलर्जी पाते हैं

किसी को खांसी किसी को छींकें

एलर्जी रोग सताता है

किसी की नाक से बहता पानी

किसी के आंख से बहता पानी

एलर्जी तूफान बन जाती है

कितने रोगों की नानी बन जाती है

कितनों को भी तो पता ही नहीं होता

किस कारण से उनको है एलर्जी होता

अनेक तरह से एलर्जी होती है

कभी सूजन कभी फुंसी

कभी चकत्ते सी भी होती है

जरूरी नहीं यह रोग अनुवांशिक हो

जरूरी नहीं किसी को छूने से रोग हो

पर कई एलर्जी तो ऐसी होती हैं

कुछ दूर से ही दूसरों को हो जाती हैं

कभी चिकित्सक भी नहीं पता लगा पाते

किस वस्तु से उनको एलर्जी हैं

किससे सताए जाते हैं

किसी का तो खाना पीना भी मुश्किल

अपनों से मिलना भी मुश्किल

एलर्जी का सिर्फ एक ही इलाज है

सफाई रखना ही सबसे बड़ा इलाज है

अन्यथा जब तक खाते हैं दवाइयां

तब तक ही आराम है होता है

सबसे पहले पता लगाएं

कौन सी वस्तु उनको समस्या है

उस वस्तु से परहेज करें

योगा तो आप रोज ही करें

हर मौसम में यह मदद करे

स्वच्छता योगा रोगों से दूर करे

स्वच्छता ही भगाती है एलर्जी

स्वच्छता ही आपको स्वस्थ रखे

एलर्जी कभी न आएगी यहाँ

जब वातावरण को स्वस्थ  होगा

रितु शर्मा

दिल्ली 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button