एवलिन शर्मा ने बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए पोस्ट की तस्वीर, फैंस ने दिया रिएक्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बॉलीवुड सितारें अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को भी फैंस के साथ साझा करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे में कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है और कई बार वह इन चीजों को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। ऐसे में इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बेटी के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी इस तस्वीर को लेकर एक्ट्रेस जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।
एवलिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की इंस्टा प्रोफाइल पर उनकी बेटी के साथ कई क्यूट तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। यही नहीं वह बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए एवलिन इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एवलिन ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है उसमें भी वो बेटी को फीड करा रही हैं। इस दौरान एवलिन कैमरा की तरफ देख स्माइल कर रही हैं। फोटो में एवलिन ने बेटी का चेहरा छिपा रखा है।
बेटी के साथ अपनी इस तस्वीर को एवलिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं- जैसे ही आप सोचते हैं आपने एक रूटीन सेट कर लिया है। तभी वो कलस्टर फीडिंग शुरू कर देती है। इस पोस्ट के जरिए एवलिन ने मदर लाइफ को दिखाने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एवलिन की बेटी संग इस खूबसूरत फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एवलिन की इस फोटो को फैंस ने एडोरेबल बताया है तो किसी ने मां-बेटी की इस तस्वीर को क्यूट कहा है।
ये तस्वीर मां और बेटी के खूबसूरत बॉन्ड को दिखाती है, जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। मालूम हो, एवलिन इंस्टा पर बेटी के साथ कई क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एवलिन ने अपनी बेटी को पिछले साल नवंबर के महीने में जन्म दिया था। एक्ट्रेस का यह पहला बेबी है उन्होंने 15 मई 2021 को तुषान भिंडी से शादी की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एवलिन जर्मन मॉडल हैं, लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में एवलिन ने फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम किया। इसके अलावा एवलिन नौटंकी साला, यारियां, मैं तेरा हीरो, कुछ कुछ लोचा है, हिंदी मीडियम, जैक एंड जिल, साहो जैसी मूवीज में दिखी हैं।




