गोंडा

एसपी ने किया थाना इटियाथोक का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इटियाथोक।/गोंडा । थाना इटियाथोक का एसपी अंकित मित्तल ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आए फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, मेस, थाना परिसर व आरक्षी बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने रिकार्डो को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, ड्यूटी रजिस्टर व नक्शा नौकरी का निरीक्षण कर सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस व जनशिकायतों के सम्बन्ध में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने थाना के पीछे स्थित तालाब की बाउंड्री वाल निर्माण कराने और निष्प्रयोज्य आवासों को गिरवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैरक के पास जलभराव व कीचड़ से उत्पन्न होने वाली समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button