बाजार

एसबीआई ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बैंक से लोन लेना होगा महंगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली ; अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है और आप होम या फिर ऑटो लोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खुबर है। दरअसल, अब एसबीआई से लोन लेना महंगा हो जाएगा, क्योंकि बैंक ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है।

सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से प्रभावी होंगी। यहां बता दें कि इस वृद्धि से ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां ईएमआई बढ़ जाएगी, तो दूसरी ओर बैंक से होम या ऑटो या फिर पर्सनल लोन लेना भी महंगा हो जाएगा।

गौरतलब है कि कोई भी बैंक एमसीएलआर दरों के आधार पर कर्ज देता है, ऐसे में बैंक की ओर से उठाया गया यह कम लोन लेने वालों की मुश्किलों में इजाफा करने वाला है। एसबीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद एक रात की अवधि से तीन महीने तक के लिए एलसीएलआर की दरें 6.65 फीसदी की जगह 6.75 फीसदी हो जाएंगी। वहीं छह माह के लिए बढ़क 7.05 और एक साल के लिए एमसीएलआर 7.10 फीसदी होगा। दो और तीन साल के लिए इस वृद्धि के साथ एमसीएलआर क्रमश: 7.30 और 7.40 फीसदी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button