एससी/एसटी अधिवक्ता कल्याण संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित कलेक्ट्रेट बार संघ अनुसूचित जाति,जनजाति अधिवक्ता कल्याण संघ का वार्षिक चुनाव में निर्विरोध कमेटी की घोषणा वह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्वामी स्वीट्स स्थल पर किया गया जिसमें सर्वप्रथम नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान करते हुए उन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर हरपाल सिंह, महासचिव पद पर विपिन मोरिया, कोषाध्यक्ष पद पर कमलजीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष मेघराज सिंह,सह सचिव अश्मित कौर, संगठन मंत्री पवन सिंह,सदस्य पद पर प्रवीण कुमार,श्रीमती रजनी,विजय कुमार,सुभाष चंद्र, नाथीराम,अश्वनी कुमार, चुने गए और सभी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली इसके पश्चात सभी ने मिलजुल कर कार्य करने तथा अपने साथियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर एकजुट होने की बात कही इस बारे में जानकारी देते हुए हरपाल सिंह ने बताया कि हम सभी अधिवक्ताओं साथियों की समस्याएं मिलजुलकर सुलझाएंगे और हर सुख दुख में कार्यकर्ताओं का साथ देंगे।




