कला-साहित्य

ऐतबार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्यार है तुमसे,ऐतबार है तुमपे,

बस इख़्तियार नहीं है तुमपे।

कान्हा रहते हो हर पल दिल में,

पर अधिकार नहीं है तुमपे।

तुम बिन हूँ मैं अधूरी,

लक्ष्यहीन इक धूरी।

आन मिलो तुम इक बार,

क्या आता प्यार नहीं है मुझपे?

गये हो जब से तुम छोड़के,

मधुमास भी गया मुँह मोड़के।

पलक आलय बना तेरी यादों का,

आस इसे बस तुम पे।

          रीमा सिन्हा (लखनऊ)

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button