आजमगढ़

ऑटो पलटने से एक की मौत 3 घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गम्भीरपुर / आज़मगढ़। थाना गम्भीरपुर के गम्भीरपुर बाजार में प्राथमिक विद्यालय के पास आटोअनियंत्रित होकर पलटा 4 लोग गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार कोटिला से दवा लेकर आ रही दो सगी बहने शबनम पत्नी इसरार व हिना पत्नी शाह आलम दवा लेकर अपने घर बेला गांव जा रही थी की गंभीर पुर मेंआटो पलट जाने से सभी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिनको गम्भीरपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किये चौकी इंचार्ज सतीश यादव अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदपुर ले कर गए। तथा एक घायल महिला को पिकप् पर स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अरारा गांव निवासी प्रमोद सिंह 50 वर्ष पुत्र अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया वही ऑटो चालक सुर्यबली यादव पुत्र सिधारी यादव ग्राम हुसेपुर भी घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया पुलिस ने मृतक प्रमोद सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर पूर्व मंत्री व बी जे पी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने गम्भीरपुर से ब्लॉक मुहम्मदपुर तक घायलों की मदद में हर संभव प्रयास में लगे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button