कंछल गुट के जिलाध्यक्ष बने शिवचन्द्र शुक्ला
- बाकरगंज कार्यालय में संगठन की तरफ से हुआ स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ला का गुरूवार बाकरगंज कार्यालय में स्वागत हुआ। संगठन ने नए मुखिया को हर तरह से संगठनात्मक मदद देने का भरोसा दिया तो मनोनीत जिलाध्यक्ष ने भी संगठन को मजबूत बनाने का दंभ भरा। उन्होने जल्द ही संगठन को तहसील और कस्बों में गठित करने की बात कही। जो मौजूदा वक्त पुर्नगठन की राह देख रहे हैं। महिला कमेटी के भी गठन पर जल्द परिणाम देने की बात कही गई।
कंछल गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा0 राजेन्द्र त्रिवेदी की मौजूदगी में नए जिलाध्यक्ष का इस्तकबाल हुआ। शिवचन्द्र शुक्ला ने मिली जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिया। संगठन को पूरी तरह से सक्रिय करने की बात रखते हुए कहा कि मेरे लिए छोटा और बड़ा व्यापारी एक समान रहेगा। संगठन में पदाधिकारी के तौर पर सभी वर्ग व ट्रेडों से पदाधिकारी बनाए जाएंगे। उन्होने किसी भी सूरत पर व्यापारियों का शोषण न होने देने की बात कही। श्रम विभाग, खाद्य विभाग, कर विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बनाने की बात रखी।




