बलिया

कंपोजिट विद्यालय पटखौली, मनियर में सहायक अध्यापक अजीत गुप्ता नई दिल्ली में आयोजितअंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / बांसडीह (बलिया) : विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जनपद बलिया से बेसिक शिक्षा विभाग में कंपोजिट विद्यालय पटखौली, मनियर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अजीत कुमार गुप्ता जो बांसडीह तहसील के देल्हुआ निवासी है ।

यह सम्मेलन 20-21 सितम्बर को राष्ट्र कवि दिनकर जी की 115वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित होगा। इस सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु विश्व हिन्दी परिषद्, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्र कवि दिनकर जी पर शोध पत्र एवं आलेख आमंत्रित किया गया था।

जिसके चयनोपरांत अभ्यर्थियों को सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु परिषद द्वारा आमंत्रण पत्र जारी किया गया है जहाँ वह अपने आलेख पत्रों के माध्यम से इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन एवं सफलता की कामना करते हुए माननीय प्रधानमन्त्री जी के द्वारा विश्व हिन्दी परिषद् तथा समस्त प्रतिभागियों को अपने पत्र के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *