सहारनपुर

कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी: शिव कुमार गौतम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी पद पर हुआ चयन

सहारनपुर । प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कोई ना कोई लक्ष्य लेकर अपने जीवन की शुरूआत करते हैं, कुछ भटक जाते हैं लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे दृढ़ निश्चयी होते हैं जो कठिन परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं और आखिर वह अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे ही गरीब परिवार में जन्में विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेन्ट के रूप में अपना जीवन की शुरूआत करने वाले शिव कुमार गौतम ने विकास अधिकारी बनकर यह साबित कर दिया गया।

उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व अपने परिजनों व सहयोगियों को देते हुए कहा कि इन सबके प्रयासों से ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

नवनिर्मित मकान का लेंटर भरभरा कर गिरा सहारनपुर। नवनिर्मित मकान पर डाला जा रहा लैंटर अचानक भरभरा गिर गया। गनीमत यह रही है लैंटर गिरने की आशंका को भांपते ही मिस्त्री मजदूर मौके दूर खड़े हो गयी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। जनपद के थाना नकुड़ के कस्बा अम्बेहटा मे नवनिर्मित मकान पर डाला जा रहा लेंटर भरभरा कर गिर गया।

पीड़ित गय्यूर पुत्र हाफिज इनाम ने बताया की उसके नवनिर्मित मकान पर लेंटर डाला जा रहा था 700 स्क्वायर फीट के लेंटर का अधिकतर भाग पर लेंटर डाला जा चुका था। इसी दौरान सेटरिंग के नीचे लगी बल्ली टूट गई। लैंटर हिलने देख मजदूर व मिस्त्री को शक होने पर सब लोग पीछे हटकर बराबर में बने मकान पर चढ़ गए तभी पूरा लेंटर भरभरा कर कालिब सहित नीचे आ गया।

गनीमत रही की मकान मलिक, मजदूर व मिस्त्री को लेंटर गिरने से पहले संभलने का मौका मिल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर दौड़े पर, पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button