कड़ी सुरक्षाओं के बीच संपन्न होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा -डीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा । जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा को बहुत ही कड़े निर्देशों के साथ संपन्न कराया जाए।
और इस परीक्षा में किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाए। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी तथा छात्र/छात्राओं के प्रवेश पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी संबंधित प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि B.Ed प्रवेश परीक्षा में आने वाले छात्र/छात्राओं को बैठने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, ट्राफिक आदि की व्यवस्थाओं में कहीं भी कोई समस्या न होने पाये। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




