जौनपुर

कन्नौज में छापेमारी पर अखिलेश के रोष से साबित हुआ ‘चोर की दाढ़ी में तिनका: केशव प्रसाद मौर्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कन्नौज में इत्र कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रोष व्यक्त करने को ‘चोर की दाढ़ी में तिनका बताया है। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे मौर्य ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने छापे के बार में सुना नहीं है, लेकिन यदि आप कह रहे हैं तो मैं यही कहूंगा कि छापेमारी की कारर्वाई पर अगर उनके (अखिलेश) मुंह से एक भी शब्द निकला तो चोर की दाढ़ी में तिनके जैसा है। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने आज कन्नौज में इत्र कारोबारी और सपा के विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन के घर छापा मारा है। आयकर विभाग की इस कारर्वाई को अखिलेश ने सरकार की बदले की भावना से की गयी कारर्वाई बताया है। मौर्य ने कहा कि जांच एजेंसियां अगर कारर्वाई नहीं करतीं तो गरीब के खजाने का छुपाया गया 280 करोड़ रुपए कैसे बाहर निकलता। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो भ्रष्टाचार किया, उसका अब खुलासा हो रहा है। सपा इस तरह की कारर्वाई का स्वागत करने की बजाय अगर इस पर रोष प्रकट कर रही है तो जरूर दाल में कुछ काला है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button