सीतापुर

कप्तान साहब बदहाल लहरपुर कानून व्यवस्था का जिम्मेदार कौन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लहरपुर , सीतापुर .: सीतापुर – भाजपा नेतृत्व की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सख्त फरमान थे कि नहीं होगी अवैध भैंसा कटिंग ना ही सार्वजनिक स्थानों पर होगी मांस की बिक्री, लेकिन सरकार के फरमान को निस्तेनाबूत करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भैंसा कटिंग व सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री एवं चमड़ी लोडिंग पर रोक लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है, हम बात करते हैं जनपद सीतापुर के थाना कोतवाली लहरपुर की जहां बड़े स्तर पर मांस का कारोबार बेतहाशा फल फूल रहा है और सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री भी जोरों से की जा रही है इसके साथ ही भैंसा कटिंग व जानवरों की चमड़ी की लोडिंग का कारोबार भी काफी ज्यादा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है जहां पर स्थानीय पुलिस प्रशासन यह सब देख कर भी मूकदर्शक बना हुआ है सूत्रों के मुताबिक पुलिस मूक दर्शक बने भी आखिर क्यों न क्योंकि पुलिस की कमाई का जरिया तो मुख्य रूप से इसी कारोबार ने बना रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button