बाजारसमाचार

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : घरेलू बाजार की सुस्त मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की वायदा कीमत 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 762 रुपये प्रति किलो रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 3.80 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 762 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 216 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यतः यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button