बॉलीवुड गपसप

करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर हुआ रिलीज, फिर दिखेगी आलिया-रणवीर दमदार केमिस्ट्री

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानीश् ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे। कारण ने पिछले महीनों इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म में रणवीर सिंह जहां रॉकी का रोल प्ले करते नजर आएंगे तो वहीं आलिया भट्ट रानी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में कई अन्य स्टार्स फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रणवीर, आलिया भट्ट और करण जौहर ने भी इस टीजर को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वैसे फिल्म का ये टीजर रणवीर को जन्मदिन की बधाई के रूप में कारण जौहर ने दिया है।

इस दौरान करण जौहर ने अपनी फिल्म का ऐलान और रणवीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए  कैप्शन में लिखा है, अपने पसंदीदा लोगों के सामने कैमरे के पीछे जाने के लिए रोमांचित हूं! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रस्तुत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा और कोई नहीं। इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित। जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते में दिखाई देंगे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी आलिया के ग्रैंडपेरेंट्स के किरदार में नजर आएंगे, जबकि जाया बच्चन रणवीर सिंह की ग्रैंडमदर का किरदार निभाएंगी।

बता दें, इस फिल्म के जरिये रणवीर और आलिया की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी, इससे पहले ये दोनों स्टार्स फिल्म ‘गली बॉय’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आई थी। कारण जौहर के डायरेक्शन में बन रही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। यह फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button