कलम की ताकत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कलम से लिखूँगी करम की कहानी,
कलम ही है हिम्मत, कलम है निशानी…!
कलम जब चलेगी तो सब कुछ लिखूँगी,
न बोलूँगी मैं कुछ भी जुबानी..!!
त्याग लिखूँगी, बलिदान लिखूँगी..
सीमा पर तैनात, जवान लिखूँगी..
बनाकर कर ताकत, कलम को अपने, लिख दूँगी जय हिंद आसमानी..!!
कलम से लिखूँगी करम की कहानी !
कलम ही है हिम्मत, कलम है निशानी..!!
भ्रष्टाचार लिखूँगी, अत्याचार लिखूँगी..
महिला का होता, ब्लात्कार लिखूँगी..
बनाकर ताकत कलम को अपने, करवा दूँगी कार्यवाही कानूनी.. !!
कलम से लिखूँगी, करम की कहानी.. !
कलम ही है हिम्मत, कलम है निशानी..!!
नारी शक्ति लिखूँगी, देश भक्ति लिखूँगी..
ममता में डूबी, उसकी गृहस्थी लिखूँगी..
बनाकर कर ताकत कलम को अपने लिख दूँगी, नारी सर्मपण की कहानी..!!
कलम से लिखूँगी, करम की कहानी..!
कलम ही है हिम्मत, कलम है निशानी..!!
सीता लिखूँगी, राम लिखूँगी..
चौदह वर्ष वनवास लिखूँगी..
बनाकर ताकत कलम को अपने, घर-घर जय श्री राम लिखूँगी…!!
कलम से लिखूँगी,करम की कहानी..!
कलम ही है हिम्मत कलम है निशानी..!!
स्वरचित और मौलिक
सरिता श्रीवास्तव ‘सृजन’
अनूपपुर मध्यप्रदेश




