प्रतापगढ़

कला प्रतियोगिता के सफल छात्रो को मिला सम्मान, 210 छात्रों ने किया प्रतिभाग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिला संवाददाता, युग जागरण

चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल सोसाइटी ने आयोजित किया कार्यक्रम

लालगंज, प्रतापगढ़। चिल्ड्रेन  पैराडाइज स्कूल सोसायटी द्वारा रामकृपाल मिश्र  इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें करीब 210 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।कला प्रतियोगिता का आयोजन 3 वर्ग में किया गया सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग,प्राथमिक वर्ग सभी वर्गों में छात्र छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रध्दा सरोज,तनु, रागिनी रजक, द्वितीय स्थान पर अनुस्का तिवारी, अनामिका धुरिया,तृतीय स्थान पर कोमल गौतम,नन्दनी धुरिया छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीँ जूनियर वर्ग में प्रथम स्थानपर शालिनी राव, द्वितीय स्थान पर क्षमा मिश्र,तृतीय स्थान पर श्रष्टि तिवारी, मिनान्शू कुशवाहा ने सफलता हासिल की। प्राथमिक वर्ग में भी आरोही बौद्ध, अब्दुल अहद,निकिता सरोज ने प्रथम स्थान हासिल किया।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया जिसमें  द्वितीय स्थान पर सात्विक मौर्य,आस्था गुप्ता, मन्थन दुबे,शिल्पा कोरी,तथा तृतीय स्थान पर राज वर्मा, शिविका यादव,स्वास्तिका त्रिपाठी, ने सफलता अर्जित की । आदर्श सरोज,श्रैया,आर्यन वर्मा, प्रतीक, जिया मिश्रा, शनी मौर्या, समर गुप्ता, हिमांशी, शिवा,अवन्तिका सरोज,को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।गुरुवार को कला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिशन ने संस्था की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर  सम्मानित किया ।पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राएं प्रसन्न  से झूम उठे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन चतुर्भुज मिश्रा व संयोजन ध्रुव नारायण मिश्र ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर राम प्रसाद वर्मा, किरण ओझा, संजू त्रिपाठी, अंकुर सिंह, देवांशु मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी , शमशाद खान ,सरफराज खान, सरोज सिंह, राधा मिश्रा, शिखा पांडे, देवयानी यादव, साबरीनबानो, सीमा गुप्ता, नफीसा बानो अफसाना हाशमी, आदि शिक्षक मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button