सैर सपाटा

कश्मीर में घूमने वाली हैं ये जगहें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मार्च में जब बच्चे पेपर देकर तनाव से मुक्त हो जाते हैं तो मन बहलाने के लिए घूमना पसंद करते हैं। घूमने के लिए कश्मीर सबसे अच्छी और बेहतरीन जगह है। यहां की सुंदर वादियां, ऊंचे – ऊंचे पहाड़ और बर्फ से ढकी पहाड़ियां लोगों का दिल मोह लेती हैं। इसके साथ ही यहां का सुंदर नजारा सबका मन मोह लेता है। ऐसे में अगर आपका कहीं घूमने का प्लान हैं तो चलिए जानते हैं धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर के बारे में…

युसमर्ग

यह सुंदर जगह श्रीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर बडगाम में स्थित है। यह सेब, अमरुद, पुदीने की खेती के लिए मशहूर है। अगर आप यूरोप जैसे सुंदर शहर का नजारा उठाना चाहते हैं तो आप युसमर्ग जा सकते हैं। यहां का सुंदर नजारा आपको यूरोप की याद दिलाने में सही साबित होगा।

गुरेज

श्रीनगर के करीब 130 किलोमीटर दूर यह जगह अपनी सुंदर झीलों के लिए मशहूर है। यहां पर बने लकड़ी के घर और सुंदर बस्तियां किसी का भी दिल आसानी से मोह लेती हैं। गुरेज घाटी की सड़क कश्मीरी इलाके के बाहरी नजारे और वुलर झील का दिल को छू लेने वाला नजारा दिखाता है।

अरु वैली

पहलग्राम से 12 किलोमीटर दूर अरुवैली एक छोटा सा हिलस्टेशन है। अगर आप प्रकृति या ऊंचे -ऊंचे झरने पसंद करते हैं चो यहां जरुर जाएं। यहां घूमने के लिए सुंदर झीलें और ट्रेक बहुत सी फेमस जगहें है।

लोलाब वैली

वाद-ए-लोलाब से मशहूर यह कश्मीर की सबसे शांत जगहों में से एक है। नदियां, धान के खेत और सेब के बाग इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह बहुत ही मशहूर है।

तुलई वैली

इस जगह पर घूमे बिना आपकी कश्मीर की यात्रा अधूरी है। यहां पर कश्मीर का सबसे सुंदर खजाना पाया जाता है। गुरेज से कवर सुंदर पहाड़ इसकी खूबसूरती और बढ़ाते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button