गोंडा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में दवा किट का किया गया वितरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा ।ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी श्री विवेकानंद शुक्ला एवं जिला सचिव सद्दाम हुसैन की अगुवाई में चिस्तीपुर सेवा सत्याग्रह अभियान के अंतर्गत दवा किट का वितरण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पटेल एवं शहर अध्यक्ष रफीक रैनी एवं जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे की उपस्थिति में किया गया। उक्त दवा किट वितरण मैं न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम लोग उपस्थित होकर जन जागरूकता के माध्यम से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार भेजी गई दवा किट के बारे में विस्तृत रूप से आम जनों को बताया गया साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी विधायक के आह्वान पर दवा किट वितरण का गांव-गांव घर-घर लोगों के बीच जाकर संदेश पहुंचाने का और उनके सहयोगी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री डॉक्टर असगर अली, अफसर खान हारून राजेंद्र यादव राजू मिश्रा प्रदीप मिश्रा राजेंद्र कुरील सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button