गोंडा

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ दिलीप शुक्ला जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोंडा द्वारा किया गया। यात्रा में उपस्थित जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने यात्रा के विषय में बताते हुए कहा कि माननीय राहुल गांधी जी द्वारा देश में नफरत की समाप्ति और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने व पूरे देश में डर का माहौल खत्म करने के लिए जनमानस के बीच में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है।

इसके समर्थन में रविवार को यात्रा ब्लॉक मुख्यालय धानेपुर से लेकर इंदिरा नगर स्थित इंदिरा गांधी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करके समाप्त की गई। न्याय यात्रा में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जैनुल आब्दीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, महामंत्री जेंटल पाण्डेय, मजदूर कांग्रेस नेता राज बहादुर,ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश दुबे, संगठन मंत्री पप्पू खान, रामप्यारी गौतम, गंगा प्रसाद, असरार अहमद,किसान नेता अर्जुन प्रसाद वर्मा, राम अटल वर्मा, संदीप वर्मा, मोहित वर्मा, कुलदीप पाण्डेय, सोनू वर्मा जीवनलाल वर्मा, गंगाराम मौर्य, तुलाराम भारती, रक्षाराम वर्मा, कांग्रेस सेवा दल नेता हरिराम वर्मा, हवलदार पाण्डेय, मुकेश कुमार सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

इंदिरा नगर स्थित इंदिरा गांधी के समाधि स्थल पर कांग्रेस के सभी नेताओं ने पुष्प अर्पित किया और समापन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। धानेपुर इंदिरा नगर में स्थित समाधि स्थल को कांग्रेस जन क्षेत्रीय सहयोग लेकर समाधि स्थल को यादगार के रूप में स्थापित करने के लिए पूरा प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button