कांवड़ियों की सेवा कर रहा नया सवेरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। शिव भक्तों के बम-बम जयकारों के साथ महानगर की सड़कों पर माहौल देखने लायक है। हर तरफ शिव भक्तों का भगवा लहरा रहा है। हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए हैं, मानो कि केसरिया सैलाब उमड़ आया हो। कंधे पर कांवड़ और पैरों में पट्टी बांधे कांवड़िए बोल बम का जयघोष करते हुए बारिश में भी मंजिल की तरफ बढ़ते रहे। कई दिन हो रही रिमझिम बारिश से भी कांवड़ियों का जोश कम नहीं हुआ। हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़िए आगे बढ़ते रहे, वही शिविरों में डीजे बजवा दिए योगी नेघ् ये वो गाना है, जो कांवड़ियों के शिविर में बज रहे हैं। कांवड़ियों के लिए शिविर में सभी इंतजाम किए गए हैं।
इन जत्थों में बुजुर्ग और महिलाएं भी हैं। इसी क्रम में सेवा कार्याे की कड़ी में नया सवेरा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कावडियो को पेय जल, शिकंजी व बिस्कुट का वितरण करके अपना सेवा कार्य जारी रखा। सबसे पहले उन्होंने भोलेनाथ जी को भोग लगाया उसके बाद अपना सेवा कार्य प्रारम्भ किया। जिसमे अधिकतम नया सवेरा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मोजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि नया सवेरा को हमने सेवा कार्य करने के लिए शुरू किया है।
सेवा कार्य को देखते हुए हमसे बहुत लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया की हम बच्चो के साथ हमेशा खड़े है। हमारा मिशन है की कोई भी बच्चा किसी भी तरह से किसी चीज से भी वांछित न रहे। नया सवेरा एक जीरो फंड संगठन है। आप भोजन दान कर सकते हैं और सेवा की मुहिम से जुड़ सकते हैं। जिसमे मौजूद रहे नया सवेरा के दीपक जैन,नितिन जैन,शारीक जफर, सम्यक,शोर्य जैन,प्रतीक जैन,मुकुल गुप्ता,अरुण जैन,अर्णव जैन,प्रदीप कुमार जैन, साक्षी जैन,सलोनी जैन, सुजाता जैन, दीपिका जैन, दीपक जैन, शिवम सिंघल, उदेश सिंघल, प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।




