कला-साहित्य

काश कि…..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मेरी कविताएं पढ़कर

कुछ लोग पूछते हैं।

कौन है जिसे याद कर

यूँ शब्दों को गढ़ती हो।

जलती हो किसकी याद में

नयन भिगोने वाले

विरह गीत रचती हो।

कोई तो होगा कही

जिसकी चाहत में

कविताएँ लिखती हो।

मैं हँसी

मुस्कराई

फिर मुस्कराई

और

बोली कि

काश कोई तो होता…….।

 गरिमा राकेश ‘गर्विता’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button