सहारनपुर
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला कों सौपा। भारतीय हलधर किसान यूनियन के कुलदीप पुंडीर ने बताया कि आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौपा है।ज्ञापन देने वालों में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बिशन लाल, नीरज कुमार, विकास कुमार, रामवीर सिंह,रोशन सिंह, विराट चौधरी, कुलदीप पुंडीर ,मान सिंह,अशोक राणा आदि मौजूद रहे।




