गोंडा

किसानों की समस्या लेकर पूर्व विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बालपुर /गोंडा । विधान सभा कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैज नाथ दूबे अपने सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करके राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजवाया है। सुबह से ही सपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक के आवास पर जुटने लगे। उन्होंने अपने आवास से जिला अधिकारी कार्यालय तक का विरोध मार्च निकालकर बिरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि धान क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद नही हो रही है। जिससे किसानों को अपना धान बिचवलियो को आधे दाम पर बेचना पड़ रहा है। बुवाई का समय चल रहा डीएपी व यूरिया की काला बाजारी हो रही है। खाद के लिय किसान भटक रहे। बजाज व खुदरकी चीनी मिल पर किसानों का  हजारो करोड़ रुपया बकाया है। उसे तत्काल भुगतान कराया जाये। सत्ता पक्ष के इशारे पर पोलिंग बूथ बदला जा रहा है। जिससे जाति विशेष ले लोगो को मतदान करने से रोका जाये। बी यल ओ को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि हमारी मागो का निस्तारण नही होता है तो समाजवादी पार्टी सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगी।इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष राम स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव, बिधान सभा अध्यक्ष वकार खां,राम अवध बाबा, अशोक तिवारी, अर्जुन बाबा, संजय शर्मा, कुलदीप मनि श्रीवास्तव, रामकुमार शुक्ल,राहुल तिवारी, सुमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button