हरियाणा

किसानों के भारत बंद का हरियाणा के कई जिलों में व्यापक असर, रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रोहतक : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बहादुरगढ़, भिवानी सहित कई स्थानों पर रेल मार्ग भी बाधित किये गये हैं। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। बाजारों में भी बंद का असर दिखाई दे रहा है, जबकि निजी स्कूलों व कॉलेज की भी छुट्टी की गई है। प्रदर्शनकारियों को कहना है कि हम सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते है कि तीनों कृषि कानून रद्द किये जाए। दिल्ली सीमा पर भी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे ही प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम करना शुरु कर दिया था। रोहतक-हिसार मार्ग पर महम के पास किसानों ने जाम लगा दिया। इसी तरह रोहतक-पानीपत राजमार्ग को भी जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि भिवानी में 10 जगह किसान मोर्चा ने चक्का जाम कर रखा है और बहादुरगढ़, भिवानी, झज्जर सहित कई स्थानों पर रेल मार्ग को भी बाधित कर रखा है। हांसी-तोशाम रोड को भी जाम कर दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्ति पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मकडौली व रोहद टोल पर भी किसान सड़क पर बैठे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button