कला-साहित्य

किस्मत मार्ग की जननी पुस्तक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अज्ञान की  तामसी  को मिटाकर ,

अभिमान  की चादर को  हटाकर ,

किस्मत मार्ग की  जननी  पुस्तक

लौकिक आचरण को सिखाती है !

जिंदगी  का   रहस्य   बताती   है !

प्रेरक कर्म हिय का  निर्माण  कर ,

सफलता  की चोटी पर  बैठाकर ,

किस्मत मार्ग की  जननी पुस्तक

प्राकृतिक   पीड़ा  से  बचाती  है!

आनन्द  का   सागर  दिखाती  है !

शोक मोह व भीति से निकालकर ,

जन्म मरण के सत्य से विदितकर ,

किस्मत मार्ग की  जननी  पुस्तक

परमगुरु   सी  ज्ञान  बरसाती  है !

अमृत की  नदियों  से मिलाती है !

           ✍️ ज्योति नव्या श्री 

            रामगढ़ , झारखंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button