उन्नाव

कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को पेशी के लिए लाया गया कोर्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा एक मुकदमे में पेशी के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के साथ भारी सुरक्षा में उन्नाव कोर्ट पहुंचा। इस मामले में आज दरोगा केपी सिंह के भी बयान दर्ज होंगे। दोनों को अलग अलग वाहनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेशी पर लाया गया है। हत्या के प्रयास मामले में आरोपी चाचा व विवेचक के मंगलवार को बयान दर्ज हुए। दिल्ली की तिहाड़ जेल से दोनों को कड़ी सुरक्षा में लेकर आई दिल्ली पुलिस ने अपर सत्र न्यायाधीश 6 न्यायालय में हाजिर किया। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 1 अक्टूबर की तय की है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीडिता के चाचा पर दर्ज हत्या के प्रयास मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठ के न्यायालय में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस आरोपी चाचा व मामले में विवेचक रहे निलंबित दरोगा को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश के सामने विवेचक व आरोपी चाचा के बयान दर्ज हुए साथ ही जिरह भी हुई। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button