लखनऊ

कृषि कानूनों पर ‘यू-टर्न’ लेने पर राकेश टिकैत पर भड़के भाजपा सांसद

आज खाली हो जायेगा धरना स्थल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर कृषि कानूनों पर ‘यू-टर्न’ लेने के लिए निशाना साधा है। श्री तोमर ने कहा, इससे पहले, राकेश टिकैत ने बिल की प्रशंसा की और कहा कि यह किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। तोमर ने कहा, टिकैत ने अपने पिता के 27 साल पुराने सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया था। लेकिन फिर उन्होंने अपना रुख बदल दिया और इन कानूनों के विरोध में शामिल हो गए। तोमर ने कहा, हालांकि, उन्होंने धरना खत्म कर दिया जिसके लिए मैं उनका स्वागत करता हूंइससे पहले 9 दिसंबर को पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने घोषणा की कि वे अपने साल भर के आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं और 11 दिसंबर को विरोध स्थलों को खाली कर देंगे। यह घोषणा तब हुई जब प्रदर्शनकारी किसानों को केंद्र सरकार से एक पत्र मिला, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य  यानि एमएसपी पर एक समिति बनाने और उनके खिलाफ मामले तुरंत वापस लेने का वादा किया गया था। उधर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। हम 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है, तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू कर सकते हैं। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा, प्रदर्शन कर रहे किसान 11 दिसंबर को धरना स्थल खाली कर देंगेलोकसभा और राज्यसभा दोनों ने 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन कृषि कानून निरसन विधेयक पारित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने वाले विधेयक को अपनी सहमति दे दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button