आजमगढ़

कैंडल मार्च निकाल सपाइयों ने अंशिका यादव को दी श्रद्धांजलि।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सगड़ी- आजमगढ़ : नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन हरिशंकर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अंशिका यादव को  श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से गल्ला मंडी तक कैंडल मार्च निकालकर कानपुर में एमएससी की छात्रा की हुई हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया गया और  श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हरिशंकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर अनुराग यादव, प्रवीण राय, पूर्व विधायक अभय नारायन पटेल, मुन्ना यादव, बृजेश कुमार, मुन्ना, महेश यादव, अंगद यादव, रामसूरत यादव, विशुन यादव आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button