हरियाणा

कैथल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में इनेलो के कई पदाधिकारी जेजेपी में शामिल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को कैथल जिले में उस समय बड़ी सफलता मिली जब इनेलो के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। इनेलो छोड़कर जेजेपी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कैथल जिले के गुहला हलका प्रधान भूपेंद्र सिंह जैलदार, चीका के युवा इनेलो हलका प्रधान हरजिंदर नंबरदार, इनेलो के किसान सेल के प्रदेश सचिव रतन भागल, वार्ड नंबर-3 से एमसी गुरदीप अंटाल, इनेलो के हलका जोन प्रभारी सरदार जरनैल सिंह, डॉक्टर बेदी गुर्जर, गुरबचन सिंह हरीगढ़,सुशील, गुरपाल सिंह गगडपुर, हरिराम बुडनपुर, लखविंदर सिंह चीका,बीसी सैल के पूर्व हल्का प्रधान रामेश्वर कुमार धीमान,जसविंदर सिंह भूसला,सुखविंदर सिंह भूसला, नवाब पुनिया शामिल है। इस अवसर पर गुहला चीका के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह,कैथल जिला प्रधान धूप सिंह माजरा, रणधीर चीका,राजू पाई सहित जेजेपी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button