आजमगढ़

कैम्प लगा कर किया गया कोरोना का जांच

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पवई-आज़मगढ़। पवई विकासखंड के सुलेमापुर ग्रामसभा में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना महामारी का कैम्प लगा कर ग्रामीणों का जाँच किया गया। बताते चले समूचे विश्व कोरोना जैसे भयावह महामारी से जूझ रही है वही भारत सरकार कोरोना से निपटने के लिए उपयोगी कदम उठाये है। वही उत्तर प्रदेश सरकार जंहा कोरोना का ग्रामीण स्तर कैम्प् लगा कर लोगो का कोरोना जाँच किया जा रहा है वही पवई विकासखंड के सुलेमापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प् लगाकर लोगो का कोरोना जांच किया और मास्क पहनने के लिए बताया जिसमे गाँव के लोग कोरोना जांच में कोई कोताही नही किये और अपना जांच करवाएं जिसमे स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाँच करने वाले अधिकारियों में संजय कुमार ग्राम विकास अधिकारी, रामशंकर प्रसाद एसएलटी , जवाहिर प्रजापति एलटी के साथ आशा कार्यकत्री में सुमन,रेनु, सरस्वती मिश्रा, के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिंदु सिंह,रीता देवी,पूनम तिवारी और सहायिका में कुसुम मिश्रा, और सफाईकर्मी रामस्वरूप, सहायक अध्यापक दिवाकर के मौजूदगी में कोरोना जाँच किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button