बाजार

कोरोना काल में दूसरी बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, देखे टाइम की डिटेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : देश का आम बजट आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाला है। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस बीच, आर्थिक सर्वेक्षण भी 31 जनवरी को दोपहर में पेश किया जाएगा।

कोरोना काल का दूसरा बजट: कोरोना काल में दूसरी बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बीते साल यानी 2021 के आम बजट में कोरोना को देखते हुए कई अलग तरह के प्रावधान किए गए थे। इसके अलावा पहली लहर में लॉकडाउन की वजह से सुस्त पड़ी इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए भी कई अहम ऐलान किए गए थे। इस बार भी इकोनॉमी पर कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का असर दिखने की आशंका है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसमे में हर किसी की निगाहें इस बार के आम बजट पर है। ये देखना अहम होगा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस सेक्टर के लिए क्या ऐलान करती हैं।

सदन के टाइमिंग में भी बदलाव: COVID-19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे। निचला सदन शाम 4 बजे से 9 बजे तक और राज्यसभा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक काम करेगा। हालांकि, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों के लिए समय सुबह 11 बजे से होगा। सूत्रों के अनुसार संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button