उत्तर प्रदेशबलरामपुर
कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए की गई दुआ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बलरामपुर। रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ी गई। बाद नमाज सभी इमामों के नेतृत्व में देश फैले कोरोना महामारी से महफूज रखने की दुआएं मांगी गई।रमजान मुबारक के मुकद्दश महीने के तीसरा जुमा की नमाज बड़े अकीदत के साथ पढ़ी गई।कस्बे के जामा मस्जिद,चांद मस्जिद, नूरानी मस्जिद, रजा मस्जिद,बशीर मस्जिद व गौशिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क के अम्नो अमान व कोरोना वायरस से निजात दिलाने की मांग की गई।




