बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी अभिनेता मोहन जोशी हुए संक्रमित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हिंदी और मराठी एक्टर मोहन जोशी दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता पिछले कई दिनों से गोवा में एक लोकप्रिय मराठी सीरियल अगाबाई सनबाई की शूटिंग में व्यस्त थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहन जोशी को गोवा के एक होटल में रखा गया है। इतना ही नहीं इस होटल में उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मोहन जोशी ने आउटलेट को सूचित किया कि उन्होंने कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। अभिनेता ने बताया, श्मैंने 6 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली जबकि दूसरी डोज 20 अप्रैल को ली गई। मोहन जोशी को दूसरी डोज लिए हुए काफी दिन हो गए हैं और अभिनेता ने एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी थी। शूटिंग शुरू करने के बाद अभिनेता कोरोना की गिरफ्त में आ गए। उन्होंने बताया कि उनके क्रू मेंबर्स के चार अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। चार लोगों में दो लाइटमैन, एक आर्ट डिपार्टमेंट का मेम्बर और एक ड्राइवर शामिल हैं। मोहन जोशी ने कहा कि ये सभी गोवा के होटल में रह रहे हैं। मोहन ने मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने के अलावा अभिनेता ने बागबान, जमीन, गंगाजल, बिच्छू सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। बता दें तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने सोमवार को कोविड-19 की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस से इस बारे में बताया। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है, और फिलहाल अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button