बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

कोरोना से टूटी अक्षय कुमार की हिम्मत, ओटीटी पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की सूर्यवंशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अक्षय कुमार कल ही कोरोना निगेटिव हुए हैं और लग रहा है कि उनकी सबसे बड़ी चिंता इस वक्त फिल्म सूर्यवंशी  को लेकर है। ये फिल्म रिलीज के लिए पिछले एक साल से तैयार रखी है लेकिन कोरोना ने इसे एक साल भी ज्यादा वक्त से ऐसा क्वारंटीन किया है कि ये बॉक्स ऑफिस की शक्ल नहीं देख पा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज पर बार-बार तलवार लटक रही है। जैसे-तैसे हालात ठीक होने के साथ ‘सर्यूवंशी’ को इसी साल रिलीज करने का ऐलान किया गया।

लेकिन कुछ दिन पहले इस रिलीज को फिर से टाल दिया गया।  पर अब फिल्म की रिलीज से जुड़ी एक चैंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है लेकिन नेटफ्लिक्स और एमेजॉन या हॉटस्टार पर नहीं।

एक सूत्र ने बताया, ‘अगर कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ और सिनेमाहॉल फिर से नहीं खुले…अगर ऑडियंस सिनेमाघरों में नहीं आ रही है…या कुछ राज्यों में सिनेमाघरों को खोला जा रहा है और कुछ राज्यों में नहीं….तो इस स्थिति में अब हम दूसरे ऑप्शन्स पर भी विचार कर रहे हैं। हो सकता है कुछ राज्यों में या देशों में इस थिएटर में रिलीज किया जाए और कुछ जगह डिजिटल। मतलब हम अब और ज्यादा इसकी रिलीज को आगे नहीं बढ़ाएंगे। अब बस बेस्ट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं।

ओटीटी पर फिल्म रिलीज करने में अब सबसे बड़ा रिस्क पायरेसी  का है क्योंकि फिल्म चुराने वाले लोग इसे डाउनलोड करके वायरल करा देते हैं और टेलिग्राम से लेकर कई ऐसे ऐप हैं जिनपर फिल्म की पायरेटेड कॉपी तेजी से वायरल हो जाती है। लोग इसे अपने फोन में या लैपटॉप में डाउनलोड करके देख लेते हैं। पैसे देने में किसी का इंट्रेस्ट नहीं होता। ऐसे में मेकर्स को पायरेसी से अब बड़ा डर सताने लगा है।

इस पर रोक लगाने में फिलहाल सरकार नाकाम ही रही है।सूर्यवंशी के मेकर्स को चिंता सताने लगी है कि कहीं ऐसा न हो जाए कि करोड़ों लगाकर ये फिल्म डब्बे में बंद न रह जाए। तो इसे एक बार रिलीज कर दें और फिर धीरे धीरे विभिन्न माध्यमों से इसका घाटा पूरा करने की कोशिशें की जाएं माना जा रहा है कि ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button