देश

कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट को लेकर भारत अलर्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली: कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट OMICRON ने भारत समेत विश्व कई अन्य देशों के माथे पर बल ला दिए हैं। जानकारों की मानें, तो कोरोनावायरस का यह नया वैरिएंट पिछले Delta Variant से कहीं ज्यादा संक्रामक है। एक तरफ जहां अमेरिका ने 8 दक्षिणी अफ्रीकी देशों की यात्रा से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया। तो वहीं, भारत ने 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दी है।
OMICRON कोरोनावायरस वैरिएंट को लेकर देश के कई राज्यों में कोविड-19 नियमों को सख्ती से पालन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बात अगर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की करें, तो यहां अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। मुंबई की मेयर किशोर पेडनेकर ने एक बयान जारी करते हुए, अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने OMICRON को लेकर चिंता भी जाहिर की है। वहीं, गुजरात सरकार ने यूरोप, ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, हांगकांग से हवाई अड्डों पर उतरने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है।
OMICRON कोरोनावायरस वैरिएंट पर दिल्ली प्रदेश के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी चिंता जताई है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा है कि, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से Omicron वैरिएंट से प्रभावित देशों की उड़ाने बंद करने का आग्रह करते हैं। हमारा देश बड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद कोरोना संकट से उबर पाया है। हमें कोरोनावायरस के इस वैरिएंट को देश में दाखिल नहीं होने देना चाहिए। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button