टेलीविजन

क्या तारक मेहता शो की दयाबेन का रोल करने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। हालांकि, अब शो से लोगों का मन उबने लगा है, क्योंकि शो की चहेती दया बेन काफी लंबे समय से शो से गायब हैं। ऐसे में कई बार खबरें आईं कि दिशा वकानी एक बार फिर से दया बेन के किरदार में नजर आएंगी, लेकिन वह खबरें महज अफवाह निकलीं। इस बीच अब यह खबर वायरल हो रही है कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, दया बेन के किरदार में नजर आ सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो टीवी का सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस पर एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है। दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया और इसे महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होऊंगी। मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं। बता दें कि, दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी दोबारा इस शो में वापसी करेंगी या नहीं, इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था। इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आई। ‘हे मां माताजी’ और ‘टप्पू के पापा’ जैसे डायलॉग अनोखे तरीके से बोलकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिशा को फैंस काफी मिस करते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button