कला-साहित्य
क्यूँ नहीं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
क्यूँ नहीं तुम पास आते हो ,
संदेह को क्यों नहीं मिटाते हो ।
मन में छिपे जज्बातों को ,
क्यूँ नहीं हमें बताते हो।
छिपे अश्क क्यूँ नहीं बहाते ,
अधरों पर हँसी क्यूँ नहीं लाते,
मन खोलकर हल्का क्यूँ
नहीं तुम कर जाते हो ।
क्यों हर बात में संकोच करते हो ,
चाहते हो मुझे क्यों नहीं बताते हो।
कायल हूँ मैं तुम्हारी सादगी की,
घायल हूँ तुम्हारी मुस्कान की ।
चुप चुप के नजरों से देखते हो,
क्यूँ प्रेम का इजहार नहीं करते हो।
कवयित्री:-गरिमा राकेश गौतम
पता:-कोटा राजस्थान




