बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

क्रिस गेल का नया गाना ‘जमैका टू इंडिया’ रिलीज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

क्रिस गेल मैदान में जितने बल्ले से तूफान मचाते हैं. उतना ही वो मैदान के बाहर भी अपने रंगीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर गेल कभी डांस वीडियो तो कभी फनी वीडियो के जरिए फैन्स का ध्यान खींचते हैं. अब क्रिस गेल का नया सॉन्ग ‘जमैका टू इंडिया’ रिलीज हो गया है. उन्होंने यह गाना रैपर एमीवे बंटाय के साथ मिलकर बनाया है. फैन्स को क्रिस गेल का यह गाना खूब पसंद आ रहा है. क्रिस गेल  और एमीवे बंटाय की जुगलबंदी ‘जमैका टू इंडिया’ सॉन्ग में खूब जम रही है. गाने में इंग्लिश रैप गेल ने तो हिंदी रैप एमीवे ने किया है. दोनों ने साथ ही इसमें परफॉर्म भी किया है. इस गाने के बोल एमीवे के अलावा क्रिस गेल की टीम ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक टोनी जेम्स ने दिया है. क्रिस गेल के इस गाने को रिच लोकेशन पर शूट किया गया है. आईपीएल की शुरुआत के साथ ही यह गाना पॉपुलर होने लगा है.

क्रिस गेल के गाने ‘जमैका टू इंडिया’ को एमीवे के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अभी तक इस वीडियो को करीब 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स इस पर खूब रिएक्शन भी देने लगे हैं. बता दें कि इससे पहले भी क्रिस गेल का टू हॉट गाना रिलीज हो चुका है. गेल फिलहाल इंडिया में हैं और पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल में धमाल मचाने को बेताब हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button