झारखंड

खदान लीज मामला: मुश्किल में सीएम हेमंत सोरेन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके विधायक भाई बसंत सोरेन के लीज पर खदान लेने से संबंधित फाइल चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इससे संबंधित तमाम दस्तावेज सत्यापित करके चुनाव आयोग को सौंप दिया है। इस मामले में अब आगे की जांच होगी। मुख्यमंत्री और उनके भाई द्वारा खदान लीज पर लेने के मामले में सीएम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह मामला जोर-शोर से उठाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। रघुवर दास का आरोप है कि सत्ता के पावर का दुरुपयोग कर सीएम और उनके भाई ने खदान लीज पर लिया। इस मामले में भाजपा की ओर से राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें उन्हें विधानसभा की सदस्यता अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी।
बीजेपी की ओर से की गई शिकायत के बाद राज्यपाल रमेश बैस ने संविधान के अनुच्छेद 191 और 192 के तहत चुनाव आयोग से सलाह मांगा था। उसके बाद आयोग ने मुख्य सचिव को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज समर्पित करने का आदेश दिया था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अवसर पर भी इस मामले की छानबीन चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button